राजस्थान में संभागीय व्यवस्था | राजस्थान में कितने संभाग हैं |

            राजस्थान में संभागीय व्यवस्था


राजस्थान में संभागीय व्यवस्था 30 मार्च 1949 में शुरू हुई उस समय राज्य में 5 संभाग( जयपुर,जोधपुर,कोटा,उदयपुर बीकानेर) थे | 

 1 नवंबर 1956 में 26 वाँ जिला अजमेर बना | 24 अप्रैल 1962 में मोहनलाल सुखाड़िया ( सी.एम) ने इस संभागीय व्यवस्था को बंद कर दिया जिससे 26 जनवरी 1987 को हरिदेव जोशी ( सी.एम) ने संभागीय व्यवस्था को वापस शुरू किया तभी जयपुर के प्थक कर अजमेर को 6 संभाग बनाया गया |

4 जून 2005 को वसुंधरा राजे ( सी.एम ) ने भरतपुर को नया सातवाॕ संभाग बनाया | 

राजस्थान में वर्तमान में 7 संभाग है -

1. जयपुर (1949) 

जयपुर संभाग में 5 जिले हैं-
जयपुर ,दोसा,अलवर,सीकर व झुंझुनू आदि |
◼ जनसंख्या में सबसे बड़ा संभाग |
◼ सर्वाधिक जन घनत्व |
◼ सर्वाधिक साक्षरता |
◼ सर्वाधिक अनुसूचित जाति की जनसंख्या |
◼ एकमात्र संभाग जिसमें 5 जिले हैं |

2. जोधपुर (1949)

जोधपुर संभाग में 6 जिले हैं-
जोधपुर , पाली , जालौर , बाड़मेर , सिरोही व जैसलमेर
◼ सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला संभाग ( 1,17,801 कि.मी )
◼ सर्वोदय दशकीय वृद्धि दर |
◼ न्यूनतम जनसंख्या घनत्व |
◼ न्यूनतम साक्षरता

3. बीकानेर (1949)

बीकानेर संभाग में 4 जिले हैं-
बीकानेर , गंगानगर , हनुमानगढ़ व चुरु
◼ न्यूनतम नदियां
◼ अनुसूचित जाति की जनसंख्या का सर्वाधिक अनुपात

4.कोटा (1949)

कोटा संभाग में 4 जिले हैं-
कोटा , बारां , झालावाड़ व बूंदी
◼ सर्वाधिक नदियां वाला संभाग
◼ जनसंख्या की दृष्टि से सबसे छोटा संभाग ( पहले बीकानेर संभाग था )

5.उदयपुर (1949)

उदयपुर संभाग में से जिले हैं जो निमन है-
उदयपुर, राजसमंद, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा व चित्तौड़गढ़ आदि |
◼ सर्वाधिक लिंगानुपात
◼ सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति
◼ सर्वाधिक कार्यशील जनसंख्या 
◼ आकार श्रीलंका के समान 
◼ राजस्थान का उदयपुर संभाग का अपवाह तंत्र अरब सागर व बंगाल की खाड़ी में मिलने वाली नदियां का अंश है |

6. अजमेर (1987)

 अजमेर संभाग में 4 जिले हैं-
 अजमेर, नागौर ,भीलवाड़ा व टोंक
◼ केंद्रीय स्थिति वाला संवाद क्योंकि इस संभाग की सीमा सभी संभागों की सीमाओं से मिलती है |

7. भरतपुर (2005)

भरतपुर संभाग में 4 जिले हैं-
 भरतपुर, धौलपुर, करौली व सवाई माधोपुर
( 4 जून 2005 का गठित राज्य का नवीनतम संभाग)
◼ नवीनतम संभाग ( 4 जून 2005 )
◼ क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा संभाग इसका क्षेत्रफल 18 186 कि.मी है |
◼ कम लिंगानुपात वाला संभाग ||



◼  वर्तमान में राज्य में कुल 7 संभाग , 33 जिले, 289 उपखंड, 33 जिला परिषद, 314 तहसीले,189 उप तहसीलें, 352 पंचायत समितियां, 11316 ग्राम पंचायत ,168 नगर पालिका , 34 नगर परिषद ,10 नगर निगम एवं कुल 212 नगर निकाय है ||







राजस्थान में कितने संभाग है